CHHATTISGARHSarngarh

लू के थपेड़ों से स्कूली विद्यार्थी परेशान



36gadrnewsupdetसारंगढ़। क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है और पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा भी ग्रीष्म लहर (लू) से बचाव को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ी है। इस बीच स्कूलों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। कई निजी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए बिना ही कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। अधिकांश स्कूलों की छुट्टी दोपहर 12 बजे के बाद हो रही है, जब तापमान अपने चरम पर होता है। इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं, जिससे स्कूली विद्यार्थी परेशान नजर आ रहे हैं।



गौरतलब है कि – पिछले वर्षों में ऐसी स्थिति बनने पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता रहा है। हालांकि – इस वर्ष अभी तक इस बारे  में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसे लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है और वे जल्द से जल्द ग्रीष्म अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं । दूसरी ओर नगर के नंदा चौक, आजाद चौक, कचहरी रोड, सदर बाजार रोड ,बनिया पारा रोड और छोटे मठपारा रोड में गर्मी के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है । मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्म हवाओं का असर और बढ़ सकता है, जिससे अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। वर्तमान में दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री के आस पास दर्ज किया जा रहा है, जो शाम तक 41 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से उचित निर्णय की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest