CHHATTISGARHSarngarh

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न

 

36gadrnewsupdet सारंगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सारंगढ़ द्वारा पुष्प वाटिका में एक गरिमामयी प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार, 15 अप्रैल 26 को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विषय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष के मुख्य वक्ता नारायण नामदेव ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में संघ की स्थापना से लेकर अब तक की 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक अविरल साधना है। शताब्दी वर्ष हमारे लिए संकल्प का वर्ष है, जहाँ प्रत्येक स्वयंसेवक को समाज के हर वर्ग के साथ जुड़कर राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए कार्य करना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर भी बल दिए ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुरुमाता सेतबाई रामनामी जी अध्यक्ष राम नामी समाज छग केंद्र चंदलीडीह रहीं । उन्होंने अपने संबोधन में समाज और संस्कृति के संरक्षण में संघ के प्रयासों की सराहना किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक डॉ एफआर निराला ने की इस अवसर पर जिला संघ चालक जी द्वारा मुख्य अतिथि गुरुमाता सेतबाई रामनामी जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिक, प्रमुख जन और बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विधिवत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरमके सामूहिक गायन के साथ हुआ । गोष्ठी के पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी सह भागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest