कटेली हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन, संजय पांडेय की पहल लाई रंग
Kateli High School Upgraded to Higher Secondary, Sanjay Pandey’s Initiative Brings Success

36gadrnewsupdetसारंगढ़। क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के प्रयासों से ग्राम कटेली स्थित हाई स्कूल का अब हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन हो गया । जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष ने कटेली हाई स्कूल की समस्याओं और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा था। उनके इन प्रयासों का सुखद परिणाम यह रहा कि – आगामी बजट में कटेली हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी के रूप में परिणित करने की स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संजय पांडेय का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
हाल ही में जिपं अध्यक्ष पांडे ने स्कूल का निरीक्षण भी किये। निरीक्षण के दौरान स्कूल में पढ़ाई का स्तर काफी बेहतर पाया गया। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 9वीं की परीक्षाओं के संपन्न होने के तुरंत बाद छात्रो के समय का सदुपयोग करने हेतु कक्षा 10 वीं की नियमित पढ़ाई अभी से निरंतर जारी कर दी
स्कूल में एक विशेष पहल की भी सराहना की गई । यहाँ वर्ष 2013 से अब तकके टॉप 10 छात्रों के फोटो ग्राफ्स प्रदर्शित किए गए हैं। यह वॉल ऑफ फेम स्कूल के अन्य बच्चों के लिए मोटिवेशन (प्रेरणा) का काम कर रही है, जिससे उनमें बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ रहा है।


