जिला पंचायत अध्यक्ष पांडेय ने सोडीका में टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण
Zila Panchayat Chairman Pandey Inspects Vaccination Centre in Sodi Ka Village

36gadrnewsupdet सारंगढ़ । ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिपं अध्यक्ष संजय पांडे निरंतर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज ग्राम सोडीका का दौरा किया और वहाँ संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीका करण अभियान का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किए इस दौरान ग्राम सोडीका में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था। जिपं अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से टीका करण की प्रगति और आयुष्मान कार्ड जैसी महत्व पूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। इस
कार्यक्रम के दौरान श्री पाण्डेय ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के मैदानी अमले से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और ग्रामीणों को बेहतर उपचार प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से
अनूप सिदार आरएचओ,
ईश्वरी चौहान मितानिन पद्मनी राव (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता)
ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


