सारंगढ़ में 52 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
Woman Arrested with 52 Litres of Mahua Liquor in Sarangarh, Police Take Action under Excise Act

36gadrnewsupdetसारंगढ। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अ पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही में सफलता प्राप्त की।अक्रं 169/ 2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में 14 अप्रैल 26 को मुखबीर सुचना पर ग्राम गोड़म मे फुल बाई यादव के घर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर एक महिला प्लास्टिक जरिकेन बाटल के साथ पकड़ी गई जिसका नाम पुछ ताछ करने पर अपना नाम फुल बाई यादव पति स्व. अजीत प्रसाद 52 वर्ष साकिन गोडम भठ्ठी चौक वार्ड नं. 10 सारंगढ़ आरोपिया के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कुल 52 बल्क लीटर किमती 10400 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीया को विधि वत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्रआ भंवर लाल काटले, आ गौतम जांगडे़, मआ शकुन्तला जायसवाल, नव आरक्षक सत्य प्रकाश,मनीष, रमेश की प्रमुख भूमिका रही।


