BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
थाना सरिया की बड़ी कार्यवाही, 250 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा सप्लायर गिरफ्तार *


थाना सरिया ने अवैध गांजा परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 250 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक गांजा सप्लायर को ओडिसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम द्रोण खटुआ उर्फ सन्नी पिता घनश्याम खटुआ उम्र 32 वर्ष साकिन रूण्डिमहुल थाना कण्टामाल जिला बौध (ओडिसा) है।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा था, जिनमें से एक आरोपी उदय नारायण कछवाहा पिता राकेश कछवाहा उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड न० 2 खैया मोहल्ला हिन्दोरिया थाना दमोह, जिला दमोह म०प्र० है।
पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया है।


