वैष्णव महासभा के विष्णु महायज्ञ में आयेंगे तमनार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – विश्वनाथ बैरागी

36gadhnewasupadet सारंगढ़ । सनातन संस्कृति के उत्थान और विश्व कल्याण की कामना के साथ छग वैष्णव महा सभा मंडल तमनार द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्री विष्णु महायज्ञ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 108 वैष्णव बटुकों के शास्त्रोक्त विधि विधान से होने वाले ब्रतोपनयन जनेऊ संस्कार के साक्षी बनेंगे। प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छग वैष्णव महासभा मंडल तमनार एवं लैलूंगा के एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया और उन्हें गरिमामय उपस्थिति हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र दिया । बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वैष्णव समाज द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों की सराहना की। आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आगामी 21 अप्रैल को यज्ञ स्थल पर पहुँचने व अनुष्ठान में शामिल होने की पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री आगमन को लेकर समाज व स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।विश्वनाथ बैरागी ने बताया कि – इस वृहद आयोजन के पीछे मुख्य रूप से तीन उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ना। महायज्ञ के माध्यम से लोक कल्याण की प्रार्थना । 108 वैष्णव बटुकों का वैदिक रीति-रिवाज से जनेऊ संस्कार संपन्न कराना है।यज्ञ और संस्कार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तमनार और लैलूंगा क्षेत्र के वैष्णव प्रतिनिधि कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर वैष्णव महासभा के विभिन्न पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगे। इस आयोजन को क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मील का पत्थर बताया गया।


