CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने बैंकॉक वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 में जीते 3 स्वर्ण पदक, देश का नाम किया रोशन

36gadrnewsupdet/छग बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के तीरंदाज तोमन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ी ने मिक्स टीम इवेंट, टीम इवेंट तथा इंडिविजुअल इवेंट—तीनों में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि तोमन कुमार वर्तमान में CRPF में कार्यरत हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

संघ के अनुसार आगामी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में यदि खिलाड़ी शीर्ष 4 में स्थान प्राप्त करते हैं तो भविष्य में छत्तीसगढ़ का तीरंदाज ओलंपिक में भाग लेने की दिशा में अग्रसर हो सकता है।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित राज्य के खेल जगत एवं छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ने खिलाड़ी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यभर में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है और इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest