सूने मकान में चोरी का खुलासा, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद

36gadhnewasupadet रायपुर/सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका भी बरामद कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अजय ठाकुर ने 10 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने काम पर था और उसके परिजन शादी कार्यक्रम में गए हुए थे, जिससे घर सूना हो गया। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी समेत लगभग 4 लाख 5 हजार रुपये की चोरी कर ली।
मामले में थाना तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही आकिब कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली। आरोपी आकिब कुरैशी (33 वर्ष), निवासी काशीराम नगर, थाना तेलीबांधा को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।


