CHHATTISGARHSarngarh

सारंगढ़ में सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर की समर स्पेशल योग कक्षा शुरू, गार्डन में मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

Summer Special Yoga Classes Launched by Simmi Yoga Fitness Center in Sarangarh Garden

 

36gadrnewsupdetसारंगढ । सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर सारंगढ़ की विशेष समर स्पेशल क्लास लक्ष्मी गार्डन रंजीत होटल के बगल वाली गली,टावर के पास 14 अप्रैल 26 को डा अंबेडकर जयंती पर प्रारंभ की गई है। सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर की कुल 9 कक्षाएं जिले में संचालित हो रही है जो नेचुरल तरीके से आपको स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । सेंटर संचालिका व योग शिक्षिका श्रीमती पद्मावती साहू द्वारा 4 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह योग क्लास प्रारंभ की गई है । उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र अग्रवाल छग योगासन स्पोर्ट्स जिलाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि फूल सिंह चौहान,सुभाषपटेल आचार्य श्रीमती फिरेश्वरी कमल सम्मिलित हुए । श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल व श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के अध्यक्षता की गई । कार्यक्रम संचालन सुभाष पटेल आचार्य के द्वारा किया गया यह योग कक्षा शहर के बीच एक खुले गार्डन में प्रतिदिन आयोजित की जाएगी जिससे अधिक से अधिक लोग प्रकृति के बीच योग का लाभ उठा सके ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र अग्रवाल जी द्वारा योग के महत्व के बारे में हम सभी को अच्छे से प्रेरित किया गया । मुख्य योग शिक्षिका श्रीमती पद्मावती साहू के सुपुत्र कुलेश्वर साहू द्वारा विशेष कठिन योगासन का प्रदर्शन किया गया अन्य योग साधकों में प्रमोद कुमार चौहान राजू यादव , जोहित पटेल , परमानंद पटेल, मंजू पटेल , श्रीमती नीलम केजरीवाल , श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती अल्पना केशरवानी, श्रीमती तनु केशरवानी , निशा केशरवानी , कुमारी साक्षी पटेल, कुमारी शिक्षा पटेल , अविका केजरीवाल, आर्य अग्रवाल ,बिट्टू अग्रवाल ,नीलू सारथी, गिरीश साहनी आदि अनेक लोग सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest