CHHATTISGARHतिल्दा नेवरा

पार्षद रानी सौरभ जैन ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विधायक निधि से 10 लाख की लागत से होगा निर्माण

Councillor Rani Saurabh Jain Performs Bhoomi Pujan for Community Hall, Construction Worth ₹10 Lakh from MLA Fund

सौरभ यादव / 36 न्यूज़ अपडेट

36गढ़ न्यूज अपडेट,,तिल्दा-नेवरा: तिल्दा नगर पालिका के वार्ड 21 में 10 लाख रुपये की लागत से इसाई समुदाय के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पार्षद रानी सौरभ जैन ने भूमि पूजन किया।

इस मौके पर नगर पालिका के सभापति राजकुमार गेंडरे, सभापति संतोष यदु, द राइट रेव्ह. सुषमा कुमार (बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़), सचिव नितिन लॉरेंस (डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़), पार्षद दिनेश साहू, भाजपा उपाध्यक्ष तिल्दा मंडल सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

लंबे समय से समाज के लोगों को अपने सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान की आवश्यकता थी, जो अब विधायक निधि से पूरी होगी।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद रानी जैन ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मांग की गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये की घोषणा की थी।

आज भूमि पूजन किया गया है और जल्द ही भवन बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने क्रिश्चियन समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन का उपयोग सभी लोग मिलजुल कर करें। यह भवन बैठक, शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी होगा, जिससे पूरे वार्ड वासियों को सुविधा मिलेगी।

द राइट रेव्ह. सुषमा कुमार (बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़) ने विधायक और पार्षद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किया गया वादा निभाया गया है, इसके लिए समाज आभारी है।

कार्यक्रम में अनीश ठाकुर (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), रेव्ह सुबोध कुमार, रेव्ह प्रमेंद्र सिंह, एम डी बेक (सचिव), रेव्ह जितेंद्र मसीह, रेव्ह वेसली वानी, डॉ यू सुना, रेव्ह अमन वानी, एम गुडे, सुनील लाल, माइकल जयंती, बलविंदर सिंह, हिमांशु लाल, डॉ प्रिंशा लाल, पी सिंह, ए एम बेक, अल्पना सिंह, के नायक, मार्था जयंती, शालिनी लाल, जे बी लाल, वाय साइमन, अरुण लाल, आशीष सोना एवं समस्त वार्डवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest