CHHATTISGARHसिमगा

खबर का असर: तिल्दा-हथबंद में सकुशल मिले लापता बुजुर्ग

 

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,,सिमगा। क्षेत्र से लापता हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग कुमार जायसवाल के मामले में खबर का सकारात्मक असर देखने को मिला। समाचार प्रकाशित होने के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ी और इसी के चलते उनकी लोकेशन का सुराग मिला।

सूचना के आधार पर परिजन तिल्दा-हथबंद पहुंचे, जहां बुजुर्ग सकुशल मिल गए। उनके मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने राहत की सांस ली।

परिजनों ने मीडिया, प्रशासन एवं आम जनता का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest