सिमगा से बुजुर्ग लापता, 65 वर्षीय कुमार जयसवाल की तलाश जारी

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,,
सिमगा। क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग कुमार जयसवाल बीते 04 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे से लापता हैं। घटना के बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों के अनुसार, लापता होने के समय उन्होंने सफेद शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। अचानक बिना किसी जानकारी के घर से निकलने के बाद उनका कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिवार बेहद चिंतित है।
स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है, वहीं आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।
👉 यदि किसी को भी कुमार जयसवाल के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
📞 7692983114
📞 9203392990
📞 8720823708
📞 9179122798
निवासी: सिमगा
👉 अपील: एक छोटी सी सूचना भी परिवार को उनके अपने तक पहुंचा सकती है। कृपया इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें।


