BILASPURCHHATTISGARHraipurरायपुर

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को बड़ा झटका, कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

Jaggi Murder Case: Big Blow to Amit Jogi, Court Orders Surrender Within 3 Weeks

 

 

 

रायपुर/बिलासपुर, 3 अप्रैल 2026।

36गढ़ न्यूज अपडेट,,,छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को बड़ा झटका दिया है। विशेष अदालत ने उनकी याचिका खारिज करते हुए उन्हें तीन सप्ताह के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का निर्देश दिया है।

 

यह मामला 4 जून 2003 का है, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के तत्कालीन नेता रामावतार जग्गी की रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय प्रदेश में अजीत जोगी की सरकार थी। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में अमित जोगी सहित 31 लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि हत्या की साजिश राजनीतिक द्वेष के चलते रची गई थी।

 

हालिया सुनवाई में अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित जोगी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानून की प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है और उन्हें 21 दिनों के भीतर सरेंडर करना होगा।

 

अदालत के इस फैसले के बाद अब अमित जोगी के पास सीमित विकल्प बचे हैं। वे इस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं या तय समय सीमा में आत्मसमर्पण करना होगा।

 

इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से चर्चित इस हत्याकांड में आए इस आदेश को एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, वहीं जग्गी परिवार को न्याय की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest