बोर्ड परीक्षाएँ जारी, फिर भी तेज़ आवाज़ में डीजे बज रहा, फिर भी प्रशासन मौन


खैरागढ़: एक ओर जहाँ छात्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर नगर में देर रात तक तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया जा रहा है, जिससे परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात ये है कि तुरकारीपारा उत्तम बाड़ा में एक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह शोरगुल देखने को मिल रहा है जबकि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएँ अब शुरू हो चुकी हैं ऐसे में छात्र पढ़ाई और परीक्षा की चिंता में लगे हुए हैं। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते शहर के बीचों-बीच कानफोड़ू डीजे बजने से उनकी एकाग्रता भंग हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब धार्मिक आयोजनों में डीजे बजाने पर प्रशासन तत्काल कार्यवाही करता है या परमिशन देने से इनकार कर देता है, तो फिर इस मामले में इतनी अनदेखी क्यों?
डीजे पर अंकुश लगाने छात्रों और अभिभावकों की मांग
छात्रों और उनके अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है ताकि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। अब देखना ये है कि प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर छात्रों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जाता रहेगा?
रात के समय तेज़ आवाज़ में डीजे बजाना noise Pollution Regulation and Control Rules, 2000 के तहत अवैध माना जाता है, फिर भी इसकी खुलेआम अनदेखी की जा रही है और प्रशासन फिर भी इस ओर कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा, जिससे परीक्षार्थियों और आम नागरिकों को परेशानी हो रही है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहा सवाल


