गातापार क्षेत्र के युवा नेता गोकुल वर्मा ने अपनी पत्नी मालती वर्मा को सरपंच चुनाव में दिलाई शानदार जीत
गातापार जंगल को खैरागढ़ ब्लॉक का सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत बनाने मैं पूरा प्रयास करूंगी- मालती वर्मा


* ग्राम पंचायत गातापार जंगल सरपंच चुनाव में मालती गोकुल वर्मा ने दर्ज की 159 वोट से शानदार जीत
* 3 प्रत्याशियो के बीच सरल सहज स्वभाव के धनी युवा नेता गोकुल वर्मा की पत्नी ने दर्ज़ की ऐतिहासिक जीत

खैरागढ़. गातापार जंगल क्षेत्र के उच्च शिक्षित बेहद मिलनसार प्रवृत्ति के धनी सरल नेता गोकुल वर्मा ने अपनी पत्नी मालती वर्मा को ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में 3 प्रत्याशियो के बीच अपनी जमीनी पकड़ और अपार लोकप्रियता से कुल 159 वोट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई. गौरतलब है कि सरल सहज छवि के धनी इस क्षेत्र के युवा नेता गोकुल वर्मा की पत्नी मालती वर्मा ने ग्राम पंचायत गातापार जंगल के सरपंच पद पर शानदार जीत दर्ज़ की है. गौरतलब है कि युवा एवं सरल सहज छवि के नेता गोकुल वर्मा ने अपनी कुशल रणनीति व बेहतर चुनावी प्रबंधन से अपनी पत्नी मालती वर्मा को शानदार जीत दिलाई और अपनी काबिलियत से जीत का लोहा मनवाया. पाठकों को बता दें कि ग्राम पंचायत गातापार जंगल से सरपंच चुनाव में मालती गोकुल वर्मा के अलावा गांव की ही संजू सूर्या झा और योगिता भी चुनाव लड़ रही थी पर युवा लोकप्रिय नेता गोकुल वर्मा ने अपनी कुशल और सफल रणनीति से सभी समीकरण को सरपंच चुनाव में पूरी तरह फेल कर दिया और उन्हें मिल रही चुनौती का डटकर सामना करते हुए अपनी कुशल रणनीति व उनके अब तक के युवा अवस्था के राजनीतिक जीवन के बेहतर अनुभव से अपनी पत्नी मालती वर्मा को बड़ी सफलता दर्ज़ कराई और इस तरह सरपंच पद पर कब्जा जमाया. खास बात यह है कि युवा नेता गोकुल वर्मा इस पूरे क्षेत्र में कई वर्षों से निरंतर सक्रिय रहें है और लोगों के सुख दुख में वो हमेशा आगे आकर निःस्वार्थ भावना से मदद करते हैं और वो हमेशा जरुरतमंद ग्रामीणों की किसी भी तरह की सेवा करने तत्पर भी रहते हैं और उनकी इसी लोकप्रियता और सरल सहज छवि का ही सुखद परिणाम रहा कि ग्राम पंचायत गातापार जंगल के सरपंच पद के चुनाव में उनकी पत्नी मालती वर्मा ने कुल 501 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजू सूर्या झा को 159 वोट से हराकर शानदार ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
लोकप्रिय युवा नेता गोकुल वर्मा ने दिखाई अपनी ताकत, अपनी पत्नी मालती को चुनाव जीताने में बड़ी भूमिका निभाई
इस चुनाव में अब तक वनांचल क्षेत्र में रहकर सभी के सुख दुख में शमिल होकर जनता की सेवा की बखूबी जिम्मेदारी निभा रहें इस क्षेत्र के युवा नेता गोकुल वर्मा ने बहुत ही कम उम्र में अपनी राजनीतिक कुशलता, काबिलियत और ताकत का एहसास करा दिया, जिसका परिणाम ये रहा कि उन्होंने अपनी पत्नी मालती वर्मा को अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से सरपंच पद पर बड़ी जीत दिलाई. गौरतलब है कि सरपंच चुनाव में जीत दर्ज करने वाली युवा नेता गोकुल वर्मा की पत्नी मालती वर्मा की इस चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंदी संजू सूर्या झा को कुल 342 मत और योगिता को सिर्फ़ 25 मत ही प्राप्त हुए और इस तरह सरल सहज छवि की धनी मालती वर्मा ने अपने पति गोकुल वर्मा की कुशल रणनीति व बेहतरीन चुनावी प्रबंधन के दम पर ग्राम पंचायत गातापार जंगल के सरपंच पद पर शानदार जीत दर्ज़ की और ग्राम पंचायत गातापार जंगल के सरपंच पद पर शानदार कब्जा कर इतिहास भी रच दिया. खास बात ये है कि जब युवा नेता गोकुल वर्मा की पत्नी मालती वर्मा की सरपंच चुनाव में जीत की अधिकृत पुष्टि हुई तो युवा नेता गोकुल वर्मा के कट्टर समर्थक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गातापार जंगल गांव में खूब आतिशबाजी की और एक दूसरे को गुलाल लगाकर और सभी को मिठाई बांटकर जमकर जश्न मनाया.
गातापार की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है उसका मैं कर्ज़ नहीं उतार सकती, ग्रामीणों के हित में बेहतर काम करना मेरी प्राथमिकता रहेगी- मालती वर्मा
ग्राम पंचायत गातापार जंगल से शानदार जीत दर्ज करने वाली नव निर्वाचित सरपंच मालती वर्मा ने सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज़ करने के बाद कहा कि ग्राम गातापार जंगल की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद हमें दिया है उसका मैं कभी भी कर्ज़ नहीं उतार सकती. उन्होंने कहा कि गांव के हर व्यक्ति के हित में बेहतर काम करना और पूरे गांव में हर जरूरी विकास कार्य को जल्द से जल्द सम्पन्न कराना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी. ग्राम पंचायत गातापार जंगल की नव निर्वाचित सरपंच मालती वर्मा ने कहा कि मैं पूरे 5 साल जनता के बीच रहकर गांव के बड़े बुजुर्गों, महिलाओ एवं युवा साथियों से सलाह लेकर सबके हित में काम करूंगी और ग्राम पंचायत गातापार जंगल को खैरागढ़ ब्लॉक का सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत बनाने के लिए मैं अपने कार्यकाल में भरसक प्रयास करते रहूंगी और यही मेरा लक्ष्य रहेगा.
हम पूरे 5 साल जनता की सेवा करेंगे, ये ऐतिहासिक जीत गातापार की जनता को समर्पित है- गोकुल वर्मा
अपनी दमदार छवि और कुशल रणनीति से ग्राम पंचायत गातापार जंगल में अपनी पत्नी मालती वर्मा को सरपंच चुनाव जीताने में सफल रहे इस क्षेत्र के जमीन से जुड़े हुए बिजली विभाग में पदस्थ ठेका कर्मचारी युवा उच्च शिक्षित नेता गोकुल वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय गातापार जंगल की पूरी जनता को जाता है. उन्होंने कहा कि हम पूरे 5 साल गातापार जंगल क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की निःस्वार्थ भावना से सेवा करेंगे और ये ऐतिहासिक जीत हम जनता को समर्पित करते है. युवा नेता गोकुल वर्मा ने कहा कि हम पूरे क्षेत्र में बीते कई वर्षों से अधिक समय से जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहें है और पूरे क्षेत्र वासियों से हमारा सतत संपर्क रहा है और इसी का सुखद परिणाम रहा कि पूरे गातापार जंगल ग्राम पंचायत क्षेत्र की जनता ने हमें अपना बेशकीमती आशीर्वाद देकर ग्राम पंचायत गातापार जंगल सरपंच के चुनाव में बहुत ही योग्य व मिलनसार प्रवृत्ति की धनी मेरी पत्नी मालती वर्मा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है. उन्होंने पूरे गातापार वासियों को अग्रिम होली पर्व की बधाई देने के साथ ही सबके प्रति आभार भी व्यक्त किया. खास बात ये है कि मालती वर्मा की बड़ी जीत में इस क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता मानिक यदु की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही और उन्होने भी मालती को सरपंच बनवाने में कड़ी मेहनत की.


