BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

संबल योजना के अंतर्गत दिव्यागजनों को रोजगार से जोड़ने हेतु जनजागृति शिविर का आयोजन*

*स्वरोजगार इकाई की स्थापना के लिए दिव्यांगजनों की काउंसलिंग की गई*





समाज कल्याण विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा दिव्यांगजनो को रोजगार स्वरोजगार से जोड़ने तथा स्थानीय बाजार पर आधारित व्यवसाय का प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता वृद्धि हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए स्क्रीनिंग और काउंसिलिंग किया गया ।
स्थानीय जनपद पंचायत सारंगढ़ के परिसर में आयोजित संबल योजना के स्क्रीनिंग शिविर में  उपस्थित युवा दिव्यांग और उनके परिजनो को योजना की सम्यक जानकारी दी गई। इच्छुक दिव्यांग जनों ने शिविर में ही कौशल विकास प्रशिक्षण लेने हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

संबल योजना के अंतर्गत  समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा जिले के तीनों विकास खंड में  नियमित रूप से जन जागृति शिविर आयोजित किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest