BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ मे दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए  विशेष आंकलन सह परीक्षण शिविर  का आयोजन।

*शिविर में विभिन्न विभागीय योजनाओं में 98 से अधिक दिव्यांग सियान हुए लाभान्वित*

दिव्यांगजनों को निःशुल्क बस पास, जीवन सहायक उपकरण और पेंशन योजना से लाभ देने हेतु आवेदन लिया गया*

दिव्यांगजनो के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन*



सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था एलिम्को जबलपुर के समन्वय से जिले के समाज कल्याण विभाग, द्वारा जनपद पंचायत सारंगढ़ के परिसर में  दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आंकलन सह परीक्षण शिविर का आयोजन आज 01 मार्च को किया गया।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर के विशेषज्ञ दल द्वारा विशेष आंकलन सह परीक्षण शिविर में चिन्हित  किए गए वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना  के अंतर्गत वितरण शिविर आयोजित किया जाकर चिन्हित सहायक उपकरण प्रदाय किए जाएंगे ।

शिविर में  दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क बस पास, कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण एवं पेंशन योजना का फार्म भी प्राप्त किया गया।
इस अवसर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक, समाज शिक्षा संगठक सुरेश राठिया, सारंगढ़ विकास खंड चिकित्सा अधिकारी, जनपद सारंगढ़ के समस्त करारोपण अधिकारी,करारोपण अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दल, बीआरपी नीलम लकड़ा, नगर पालिका सारंगढ़ के रोशन यादव, तकनीकी सहायक अनिल कुर्रे, आनंद रात्रे , होरीलाल साहू, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं वरिष्ठजन उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest