BlogCHHATTISGARHnewsRajnandgaonSARANGARH-BILAIGARHखैरागढ़

चंद्रकांत जायसवाल ने ग्राम पंचायत शेरगढ़ में रचा इतिहास, दूसरी बार बने सरपंच

चंद्रकांत जायसवाल ने ग्राम पंचायत शेरगढ़ के सरपंच चुनाव में शानदार दूसरी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नान्हू बर्मन को 20 वोटों से हराया। चंद्रकांत जायसवाल की पत्नी कनकलता जायसवाल भी पूर्व में ग्राम पंचायत शेरगढ़ की सरपंच रह चुकी हैं।

चंद्रकांत जायसवाल ने कहा कि ग्राम शेरगढ़ की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद उन्हें दिया है, उसका वह कभी भी कर्ज नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा कि गांव के हर व्यक्ति के हित में बेहतर काम करना और पूरे गांव में हर जरूरी विकास कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

चंद्रकांत जायसवाल ने कहा कि वह पूरे 5 साल जनता के बीच रहकर गांव के बड़े बुजुर्गों, महिलाओं और युवा साथियों से सलाह लेकर सबके हित में काम करेंगे और शेरगढ़ को खैरागढ़ ब्लॉक का सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत बनाना उनका लक्ष्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest