देवरी को खैरागढ़ ब्लॉक का सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत बनाना मेरा लक्ष्य रहेगा- गंगोत्री वर्मा
सरल सहज छवि की धनी गंगोत्री वर्मा ने अपने पति तेजराम वर्मा की कुशल रणनीति व बेहतर प्रबंधन से सरपंच चुनाव में शानदार दूसरी जीत हासिल की



खैरागढ़. देवरी क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता तेजराम वर्मा ने ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में 4 प्रत्याशियो के बीच अपनी जमीनी पकड़ और लोकप्रियता से अपनी पत्नी महिला कांग्रेस की जिला महामंत्री गंगोत्री वर्मा को कुल 240 वोट से दूसरी बार बड़ी व ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई. गौरतलब है कि सरल सहज छवि की धनी गंगोत्री वर्मा ने अपने पति और मूढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस के जोन अध्यक्ष तेजराम वर्मा की कुशल रणनीति व बेहतर प्रबंधन से ये शानदार जीत हासिल की और अपनी काबिलियत से जीत का लोहा मनवाया. पाठकों को बता दें कि ग्राम पंचायत देवरी से सरपंच चुनाव में कांग्रेस की दिग्गज नेत्री गंगोत्री वर्मा के अलावा निवर्तमान सरपंच केजराम साहू की पत्नी तुकेश्वरी साहू, दिनेश्वरी आशीष वर्मा व तनुजा वर्मा भी चुनाव लड़ रही थी पर दिग्गज अनुभवी युवा नेता तेजराम वर्मा ने अपनी कुशल और सफल रणनीति से सभी समीकरण को सरपंच चुनाव में पूरी तरह फेल कर दिया और उन्हें मिल रही चुनौती का डटकर सामना करते हुए अपनी कुशल रणनीति व उनके खुद के राजनीतिक जीवन के अपार अनुभव से अपनी पत्नी गंगोत्री वर्मा को बड़ी सफलता दर्ज़ कराई और शानदार दूसरी बार सरपंच पद पर कब्जा जमाया. खास बात यह है कि कांग्रेस के युवा नेता तेजराम वर्मा देवरी क्षेत्र में बीते 15 साल से अधिक समय से निरंतर सक्रिय रहें है और लोगों के सुख दुख में वो हमेशा आगे आकर निःस्वार्थ भावना से मदद करते हैं और वो हमेशा जरुरतमंद ग्रामीणों की किसी भी तरह की सेवा करने तत्पर रहते हैं और उनकी इसी लोकप्रियता और सरल सहज छवि का ही सुखद परिणाम रहा कि उनकी पत्नी गंगोत्री वर्मा ने ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच पद के चुनाव में कुल 561 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तुकेश्वरी केजराम साहू को 240 वोट से हराकर दूसरी बार शानदार ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
कांग्रेस नेता तेजराम ने दिखाई अपनी ताकत, 3 स्थानीय प्रत्याशी भी उनकी पत्नी गंगोत्री को हरा नहीं पाएं,
इस चुनाव में देवरी क्षेत्र के दिग्गज नेता तेजराम वर्मा ने अपनी राजनीतिक कुशलता, काबिलियत और ताकत का एहसास करा दिया, जिसका परिणाम ये रहा कि 3 स्थानीय प्रत्याशी भी दिग्गज नेता तेजराम वर्मा की पत्नी गंगोत्री वर्मा को हरा नहीं पाएं. गौरतलब है कि इस क्षेत्र के लोकप्रिय नेता तेजराम वर्मा की पत्नी सरपंच प्रत्याशी गंगोत्री वर्मा की निकटतम प्रतिद्वंदी तुकेश्वरी केजराम साहू को 321 मत, दिनेश्वरी आशीष वर्मा को 265 मत व तनुजा वर्मा को 109 मत प्राप्त हुए और इस तरह सरल सहज छवि की धनी गंगोत्री वर्मा ने अपने पति दिग्गज नेता तेजराम वर्मा की कुशल रणनीति व बेहतरीन चुनावी प्रबंधन के दम पर शानदार दूसरी बार जीत दर्ज़ की और ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच पद पर कब्जा कर इतिहास रच दिया. खास बात ये है कि जब युवा नेत्री गंगोत्री वर्मा की सरपंच चुनाव में जीत की अधिकृत पुष्टि हुई तो उनके कट्टर समर्थक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देवरी गांव में खूब आतिशबाजी की और एक दूसरे को गुलाल लगाकर और सभी को मिठाई बांटकर जमकर जश्न मनाया.
जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है उसका मैं कर्ज़ नहीं उतार सकती, हर व्यक्ति के हित में बेहतर काम करना मेरी प्राथमिकता रहेगी- गंगोत्री वर्मा
ग्राम पंचायत देवरी से दूसरी बार शानदार जीत दर्ज करने वाली क्षेत्र की लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री गंगोत्री वर्मा ने बड़ी जीत दर्ज़ करने के बाद कहा कि ग्राम देवरी की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है उसका मैं कभी भी कर्ज़ नहीं उतार सकती. उन्होंने कहा कि गांव के हर व्यक्ति के हित में बेहतर काम करना और पूरे गांव में हर जरूरी विकास कार्य को जल्द से जल्द सम्पन्न कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी. नव निर्वाचित सरपंच गंगोत्री वर्मा ने कहा कि मैं पूरे 5 साल जनता के बीच रहकर गांव के बड़े बुजुर्गों, महिलाओ एवं युवा साथियों से सलाह लेकर सबके हित में काम करूंगी और देवरी को खैरागढ़ ब्लॉक का सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत बनाना मेरा लक्ष्य रहेगा.
हम पूरे 5 साल जनता की सेवा करेंगे, ये ऐतिहासिक जीत जनता को समर्पित है- तेजराम वर्मा
ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच चुनाव में शानदार दूसरी बार जीत दर्ज़ करने वाली जिला महिला कांग्रेस की महामंत्री गंगोत्री वर्मा के पति और इस क्षेत्र के जमीन से जुड़े हुए दिग्गज कांग्रेस नेता मूढ़ीपार ब्लाक कांग्रेस के जोन अध्यक्ष तेजराम वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय जनता को जाता है. उन्होंने कहा कि हम पूरे 5 साल देवरी क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की निःस्वार्थ भावना से सेवा करेंगे और ये ऐतिहासिक जीत हम जनता को समर्पित करते है. कांग्रेस के दिग्गज नेता तेजराम वर्मा ने कहा कि हम पूरे क्षेत्र में बीते दो दशक से अधिक समय से जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहें है और पूरे क्षेत्र वासियों से हमारा सतत संपर्क रहा है और इसी का सुखद परिणाम रहा कि पूरे देवरी क्षेत्र की जनता ने हमें अपना बेशकीमती आशीर्वाद देकर ग्राम पंचायत देवरी सरपंच के चुनाव में जीत दिलाई है.


