BILASPURBlogCHHATTISGARHKORBAnewsRajnandgaonSARANGARH-BILAIGARH

सुगम्य यात्रा जागरूकता रैली… दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बाधा रहित वातावरण की पहल





  राजनांदगांव  एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद के अंतर्गत संचालित सीआरसी ठाकुरटोला, राजनांदगांव द्वारा आज जिला अस्पताल, बसंतपुर कैंपस में सुगम्य यात्रा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बाधा रहित वातावरण तैयार करने की प्रेरणा देना था।

गौरतलब है कि, रैली में सीआरसी के दिव्यांगजन, उनके माता-पिता, मेडिकल बोर्ड स्टाफ, जिला अस्पताल में उपस्थित दिव्यांगजन एवं सीआरसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सुगम्य भारत अभियान से संबंधित जानकारी दी और स्लोगन नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के समन्वयक गजेंद्र कुमार साहू रहे। सीआरसी की ओर से श्रुति पांडेय, मेघा दुबे, गजेंद्र कुमार साहू, पुनीत साहू, रवि कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य सदस्यों ने इसमें सहभागिता की।

इससे पहले 27 फरवरी को मंडी परिसर, सुमीत बाजार में भी सुगम्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समन्वयक गजेंद्र कुमार साहू ने आमजन से “सुगम्य यात्रा” को सफल बनाने हेतु सहयोग करने का अनुरोध किया, जिससे दिव्यांगजन सशक्त होकर आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest