सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने की प्रतिमा का अनावरण

सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के अमेठी गांव में आज दोपहर 03 बजे सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के द्वारा छत्रपति शिवाजी का मूर्ति अनावरण किया गया । अतिथियों का स्वागत कीर्तन मंडली के द्वारा समाज के द्वारा किया गया ।
छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। आज 19 फरवरी 2026 है, इसलिए उनके जन्म को 396 वर्ष पूरे हो चुके हैं । उनकी जयंती के अवसर पर मूर्ति की स्थापना हुई । मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में समाज के लोग इक्कठे हुए थे । अमेठी गांव में मराठा समाज के लोग अधिकाधिक संख्या में निवासरत हैं ।
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय दुबे ,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े , मराठा समाज के।प्रमुख शंभू राव मराठा , सहित समाजिक बंधु उपस्थित रहे । विधायक ने प्रथम छत्रपति शिवाजी की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर मूर्ति का अनावरण किए । मराठा समाज अपने समाज को लेकर सक्रिय दिखे । अमेठी गांव में आने वाले समय में समाज अपने ईष्ट देवी तुलझा भवानी की मंदिर स्थापना कर अमेठी को अपने आस्था का केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे ।


