SARANGARH-BILAIGARH

*संघ के शताब्दी वर्ष दीप प्रज्वलन हीराबाई झरेखा ने किया*



सारंगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायगढ़ नगर निगम के ऑडिटोरियम हॉल में एक भव्य एवं विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ प्रचारक सुनील आंबेडकर द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें संगठन की शताब्दी यात्रा, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा भावी संकल्पों पर प्रकाश डाला गया । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गायत्री केसरवानी रायगढ़ भी उपस्थित रही । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में हीराबाई झरेखा बघेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।हीराबाई झरेखा जी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित कर लाने का दायित्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे को सौंपा गया था, जिसका उन्होंने सफलता पूर्वक निर्वहन किया। उनके साथ महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती रागिनी केशरवानी, श्रीमती ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने संघ की शताब्दी वर्षगांठ को उत्साहपूर्वक मनाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest