*सेवाभारती टीम बरमकेला पहुंच सेवा बस्ती में की सेवा कार्य – सतीश*


सारंगढ़। समाजसेवी सतीश यादव एवं उनकी टीम बरमकेला में सेवा बस्तियों का चयन कियें तथा वहां आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों को खाद्य सामग्री एवं कपड़ों का वितरण किया , जाने पर पता चला कि – कई वृद्धो का ना तो निराश्रित बना हुआ है , ना ही राशन कार्ड वृद्धजन समाजसेवी को अपने पास पाकर अपनी दुख उनको रो रो कर बताने लगे । समाजसेवी सतीश यादव ने आश्वासन दिया कि – जल्द ही इस बारे में वहां के अधिकारियों को सूचना कर आप सभी का राशन कार्ड एवं निराश्रित बनवाया जाएगा । इस तरह वहां कहीं ऐसे दिव्यांग लोगों से भी मिले जिन्हें ना तो अभी तक कोई शास. सहायता प्राप्त हुई , ना किसी प्रकार की सायकल, जिससे वह अपना जीवन यापन सुचारू रूप से कर सके । सेवा भारती एवं सतीश यादव की टीम के द्वारा जो निशुल्क सेवा दी जा रही है उनका उद्देश्य ऐसे वर्ग को जिनकी स्थिति ठीक नहीं उन्हें सक्षम बनाना है, निशुल्क सेवाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, गरीब और हाशिए पर पड़े वर्गों को न्याय, स्वास्थ्य और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है । यह समानता, सामाजिक कल्याण, और संविधान के अनुच्छेद 39A (मुफ्त कानूनी सहायता) जैसे संवैधानिक दायित्वों को पूरा करने के साथ-साथ वित्तीय बोझ कम करने का प्रयास करता है।


