SARANGARH-BILAIGARH

*अमेठी गांव छत्रपति शिवा जी महाराज की होगी मूर्ति स्थापना*



सारंगढ़ । के अमेठी गांव में मराठा समाज अपने ईष्ट देवी तुलजा भवानी मंदिर की भूमिपूजन एवं छत्रपति
शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापना कर रही है । 19 फरवरी को शिवाजी के जयंती के अवसर पर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम रखी गई है इस आयोजन में सारंगढ़ – बिलाईगढ़ ,रायगढ़ , चांपा जांजगीर, सक्ति , महासमुंद जिला के मराठा समाज के लोग शामिल होंगे । जिसकी तैयारी मराठा समाज द्वारा चल रही है । अमेठी गांव में मराठा समाज के लोग  अधिक हैं । मराठा अपनी वीरता, साहस, स्वाभिमान के लिए जाना जाता है। यह समाज महाराष्ट्र में निवास करता है और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज के एक महान नायक थे, जिन्होंने 17 वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। वह एक कुशल योद्धा, राजनीतिज्ञ और प्रशासक थे, जिन्होंने अपने समय के शक्तिशाली मुगल साम्राज्य को चुनौती दी थी।

शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी किले में हुआ था। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई महत्व पूर्ण लड़ाइयाँ लड़ीं और कई किलों पर कब्जा किया । उन्होंने अपने साम्राज्य को एक मजबूत और समृद्ध राज्य बनाया, जो उनके बाद भी कई वर्षों तक चला शिवा जी महाराज की विरासत आज भी मराठा समाज व भारत में जीवित है। अमेठी गांव में मराठा समाज मूर्ति स्थापना कर रही है , वहीं अपने ईष्ट देवी को मंदिर की भूमिपूजन कार्यक्रम भी रखें है । कोसीर मराठा समाज के प्रमुख शंभूराव ने बताया कि – कार्यक्रम 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे रखी गई है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े , अरुण मालाकार, अरविंद खटकर और पूर्व  विधायक सुश्री कामदा जोल्हे होंगे । कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest