SARANGARH-BILAIGARH

*भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे भवन रायपुर में संपन्न*



सारंगढ़ । भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक रायपुर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में संपन्न हुई । महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में कार्यक्रम में हजारों महिलाएं उपस्थिति रही , इस बैठक में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरे ने अपनी टीम के साथ उपस्थिति दी । बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमा मयी उपस्थिति रही । कार्य क्रम में छग के लोकप्रिय मुख्यमंत्री साय शामिल हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2028 के चुनाव में प्रदेश में पुनः विजय प्राप्त करने के लिए संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने संयुक्त मोर्चा की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भावी चुनावों में जीत का मंत्र दियें । उन्होंने कहा कि – संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और हर कार्यकर्ता को अभी से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा।

विदित हो कि – क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने वर्ष 2028- 29 में भाजपा का परचम लहराने के लिए अभी से पूरी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि – आने वाले समय की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की आवश्यकता है, भाजपा पार्टी आज न केवल देश की बल्कि विश्व की नंबर वन पार्टी बन चुकी है हमारा वास्तविक लक्ष्य देश को शक्तिशाली, समृद्धशाली, आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाना है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारत आज तेजी से प्रगति कर रहा है , हमारा संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है ‌। इस यात्रा में हर कार्यकर्ता का योगदान अनिवार्य है। बैठक में सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। 3 हजार से अधिककार्यकर्ता व पदाधिकारियों को संगठन विस्तार,जनसंपर्क अभियान व आगामी चुनावी रणनीति से संबंधित महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन दिया गया इस अवसर पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे भी उपस्थित रहीं।‌ इस बैठक का उद्देश्य संगठन को आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार करना कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest