SARANGARH-BILAIGARH

*घर के शिव मंदिर में उमड़े आस्था की लहर – भरत*



सारंगढ़ । भाजपा प्रदेश छात्रावास प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती बिंदु भारत जाटवर के निवास पर श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिर में उमड़ी । महा शिव रात्रि के पावन अवसर पर ग्राम साल्हे निवासी , प्रदेश छात्रावास प्रभारी भरत जाटवर के गृह मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला । ग्रामीण भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़े , सनातन संस्कृति के अनुरूप भरत जाटवर ने विप्र बंधु से विधि विधान के साथ मंदिर का ध्वजा चढ़ाई , पूजा अर्चना कियें , भगवान शिव का रुद्राभिषेक करा भोले भंडारी से आशीर्वाद लिए । इस दौरान पूरा वातावरण हर हर महादेव की जय घोष और भक्ति गीतों से गूंजाय मान हो रहा था । गांव के श्रद्धालु महिला पुरुष मंदिर में भोले बाबा की पूजा अर्चना कर रहे थे । भरत जाटवर ने कहां की शिवशंभु सभी को सुख समृद्धि और शांति प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest