SARANGARH-BILAIGARH

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अधिकारियो को किया सम्मानित*



सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला प्रशासन के कार्यों को बेहतर ढंग से काम करने वाले अधिकारी को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किये । इनमें निर्वाचन का मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश  कुमार साहू, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक, तहसीलदार शनि पैकरा, आयुष तिवारी, नीलिमा अग्रवाल, कमलेश सिदार, कोमल साहू, प्रकाश पटेल, मोहन साहू सहित तीनों सीईओ जपं राधेश्याम नायक, अजय पटेल और प्रतीक प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य अंतर्गत स्कूलो में शिक्षा गुणवत्ता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जोइधाराम डहरिया, धान खरीदी के लिए सहकारिता आयुक्त व्यासनारायण साहू, एसआईआर, अवैध शराब पर रोकथाम और आबकारी कार्य के लिए आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest