छत्तीसगढ़: गुमशुदा व्यक्ति का नर कंकाल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार


सारंगढ़ जिले के चौकी बेलादुला थाना सरसीवा क्षेत्र में एक गुमशुदा व्यक्ति का नर कंकाल बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार साहू के रूप में हुई है, जो बेंगपाली का निवासी था। पुलिस जांच में पता चला कि मनोज कुमार साहू की मृत्यु जंगली सुअर के शिकार करने के लिए बिछाए गए विद्युत करेंट तार के चपेट में आने से हुई थी। घटना के दौरान वह अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था।
पुलिस ने चार आरोपियों – राजेश सिंह नेताम, गौरसिंह सिदार, भानूसिंह नेताम और चैनसिंह जगत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपियों ने मृतक के शव को छिपाने के लिए ट्रेक्टर से ले जाकर पिरदा जंगल किनारे खेत के पैरावट में जला दिया था।
आरोपियों के खिलाफ थाना सरसीवां में अपराध क्रमांक 57/2025 धारा 105, 238, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के द्वारा घटना में उपयोग लाये जी.आई. तार, बांस का डण्डा एवं साक्ष्य छुपाने हेतु उपयोग किया गया ट्रैक्टर, मोटर सायकल को जप्त किया गया।


