BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों , दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने परीक्षण शिविर का आयोजन कल बिलाईगढ़ में।


सारंगढ़   समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा  कलेक्टर  धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, एलिम्को जबलपुर के समन्वय से एडिप योजना के अंतर्गत जिले के तीनों विकास खंड में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण की आवश्यकता वाले  दिव्यांगजनों के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं । इसी कड़ी में कल दिनांक 27 फरवरी को बिलाईगढ़ जनपद मुख्यालय स्थित सामुदायिक केंद्र में सुबह 11 बजे से  परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है ।
शिविर में विशेषज्ञ दल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए जरूरत के उपकरण जैसे ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, वाकर आदि के लिए  दिव्यांग व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जाएगा । दिव्यांगजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, गरीबी रेखा युक्त राशन कार्ड और एक पासपोर्ट फोटो के साथ शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन कराकर निःशुल्क उपकरण की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
इसी शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन भी जीवन सहायक उपकरण जैसे वाकर,  छड़ी ,व्हील चेयर, कान की मशीन आदि प्राप्त करने हेतु शिविर का लाभ ले सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में सभी के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच  शिविर भी आयोजित किया जा रहा है।  जनपद पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा दिव्यांग शिविर  का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest