SARANGARH-BILAIGARH

*गोपाल जी मंदिर बड़े मठ में महारुद्राभिषेक संपन्न*



सारंगढ़। नगर स्थित गोपाल जी मंदिर बड़े मठ में धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया । इस अवसर पर 108 जजमानों की उपस्थिति में आचार्य नीलकमल ओझा द्वारा विधि – विधानपूर्वक महारुद्राभिषेक सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन से हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर सुख , समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की । पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा। आचार्य नीलकमल ओझा ने महारुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि – यह अनुष्ठान जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है। आयोजन में नगर के गण मान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest