SARANGARH-BILAIGARH

*सारंगढ़ शिव मंदिरों में लगा भक्तों की भीड़*



सारंगढ़ । महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालय देवालय में हर हर महादेव , ओम नमः शिवाय का जयकारा गुंजते रहे । नगर के तालेश्वर महादेव , खड़गेश्वर महादेव , ठाकुरदिया महादेव , नेंगीश्वर महादेव के साथ गोपेश्वर महादेव गोपाल जी मंदिर छोटे मठ , बड़े मठ में सुबह 4 बजे से भोले भंडारी के मंत्र का जाप प्रारंभ हो गया था । जैसे जैसे सूरज ऊपर चढ़ते गया, वैसे वैसे भक्तों की भीड़ मंदिरों में बढ़ती गई । संध्या समय खड़केश्वर नाथ मंदिर से शिव पार्वती की भव्य बारात निकली जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए आजाद चौक पहुंची जहां शिव पार्वती का विवाह हुआ हजारों भक्त इस शिव विवाह के साक्षी बने । रात्रि के समय मंदिरों में जलते हुए दीप खाड़ाबन तालाब में अपनी अद्भुत छटा छोड़ रही थी । नंदा चौक में नंदा चौक समिति द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई थी , जिसमें पूड़ी और सब्जी हजारों भक्तों ने ग्रहण किया गोपाल जी मंदिर बडे़ मठ में महा रुद्राभिषेक , वहीं गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में भी रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था । जिसमें श्रद्धालु जजमानों के द्वारा रुद्राभिषेक करवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest