SARANGARH-BILAIGARH

कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई



सारंगढ़ । सारंगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में कक्षा  पाँचवीं के  छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया , जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की अनूठी झलक देखने को मिली, कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी. इसके बाद विदाई पाने वाले छात्र-छात्राओं  को मंच पर सम्मानित किया गया,सभी विद्यार्थियों को पानी बॉटल ,क़लम  देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ,बच्चों को मुँह मीठा कराया गया, विद्यालय की मुखिया प्रियंका गोस्वामी ने कहा बच्चे किसी भी विद्यालय की असली पहचान होते हैं, आज आप सभी एक नई उड़ान भरने जा रहे हैं, जीवन में सदैव नित  ऊंचाइयां प्राप्त करें, असरिता टोप्पो ने कहा आज का दिन हमारे लिए गर्व और भावनाओं का संगम है, आप सभी हमारे लिए सिर्फ विद्यार्थी नहीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा हैं,संजय कुमार मिश्रा ने कहा हमें विश्वास है कि आप जहां भी जाएंगे, विद्यालय का नाम रोशन करेंगे,खेमराज पटेल द्वारा आगे शिक्षा जारी रखने का सन्देश दिया गया, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.साथ ही कक्षा पाँचवीं  की छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके आत्मविश्वास, परिश्रम एवं उपलब्धियों की प्रशंसा की गयी,नम्रता खुंटे स्टूडेंट ऑफ द ईयर के ख़िताब से नवाजी गईं, समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक हो उठे,गोस्वामी ने कहा-ये महज़ औपचारिकता है ,आपके शिक्षक सदैव आपके लिए उपलब्ध रहेंगे,मौके पर  प्रियंका गोस्वामी, असरिता टोप्पो,संजय कुमार मिश्रा, खेमराज पटेल सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest