*महिला जागृति शिविर भटगांव में संपन्न*

भटगांव । नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमे नगर के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन , जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति के साथ नगर के विभिन्न वार्डों के महिलाओं ने भाग लिया शिविर में विभाग के द्वारा गोदभराई एवं अनुप्राशन के कार्यक्रम भी आयोजित थी मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि महिला को जागृत करना जरूरी है एक महिला जागृत होती है तो इसका प्रभाव न केवल उसके परिवार में पड़ता है बल्कि संपूर्ण समाज में इसका प्रभाव पड़ता है महिलाओं को जागरूक करना ,महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुवात है मतलब कि सशक्त महिला मजबूत महिला होने के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी होती है । एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।
प्रत्येक महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष के ऊपर है उन सभी की ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर की जांच और कैंसर की जांच कराना जरूरी होता है क्योंकि आज के सिविलाइज्ड जिंदगी में स्वस्थ जीवन शैली को भूलते जा रहे है जिसके परिणाम स्वरूप महिलाओं को बीपी , शुगर की बीमारी दिन प्रति दिन बढ़ते जा रही है इस कारण प्रत्येक लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव करना जरूरी है जिसमे नमक की सेवन कम करना ,चीनी या शक्कर की सेवन कम करना ,अच्छी नीद लेना ,पैदल चलना ,योग करना ,मेडिटेशन करना जरूरी हो गया यदि हमारी जिंदगी में स्ट्रेस स्ट्रेन बढ़ते जाएगा तब भी इसका प्रभाव शरीर में पड़ता है ।इसी तरह से आज समाज में बीड़ी ,तंबाखू ,गुड़ाखू ,खैनी ,गुटखा ,सिगरेट आदि की सेवन करने से उसके शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है और यही असंक्रामक रोगों को जन्म देता है जिसमे बीपी का बढ़ना ,शुगर का बढ़ना होता तथा अनियंत्रित खान पान रहन सहन के कारण कैंसर जिसमे मुंह का कैंसर स्तन कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है उपस्थित सभी महिलाओं को असंक्रामक रोगों से बचने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना होगा । शरीर में असंक्रामक रोग के लक्षण है कि नहीं इसको जानने के लिए अपने पास आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जाकर बीपी , शुगर , कैंसर की जांच कराना जरूरी है आज के इस कार्यक्रम में सीडीपीओ विजय सरल जी ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता चंद्रकला जायसवाल भी उपस्थिति रही ।


