SARANGARH-BILAIGARH

*एपीएस मे धूमधाम से मना अभिभावक दिवस*



सारंगढ़। आधुनिकता के दौर में जहाँ शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित होती जा रही है, वहीं नगर के अशोका पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ उच्च संस्कारों और नैतिक मूल्यों को पिरोने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में 14 फरवरी को विद्यालय परिसर में अभिभावक दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। अशोका पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपने माता-पिता और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए बच्चों का मानसिक और नैतिक विकास उतना ही जरूरी है जितना कि उनकी पढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जिससे माहौल भावुक उत्साहजनक बना रहा। क्षेत्र में अशोका पब्लिक स्कूल की पहचान एक अनुशासित और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में उभरी है। विद्यालय में केवल सिलेबस पूरा करने पर ही जोर नहीं दिया जाता, बल्कि अनुभवी शिक्षकों की टीम द्वारा प्रत्येक छात्र पर व्यक्ति गत ध्यान दिया जाता है।

विदित हो कि यहाँ का शांत वातावरण, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल है। विद्यालय की बड़ी विशेषता यहाँ का पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम है। स्कूल द्वारा आयोजित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारा जाता है। चाहे खेलकूद हो, कला हो या सार्वजनिक भाषण , अशोका पब्लिक स्कूल अपने विद्यार्थियों को हर मोर्चे पर निडर, सक्षम बनाने के लिए निरंतर प्रयास रत है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने स्कूल की कार्यप्रणाली और शिक्षकों के समर्पण की जमकर सराहना की। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ जिस तरह से संस्कारों पर ध्यान दिया जा रहा है, वह बच्चों के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव का काम करेगा। आयोजन के दौरान स्कूल स्टाफ, अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद भी देखने को मिला, जो छात्र हित में अत्यंत आवश्यक है। अशोका पब्लिक स्कूल क्षेत्र में शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के त्रिवेणी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest