महाविद्यालयीन छात्रों ने मोहंदी स्थित स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण किया


रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम
शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत हुआ भ्रमण कार्यक्रम
खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन व विज्ञान प्रभारी सुश्री भबिता मंडावी एवं विभाग अध्यक्ष सुश्री मनीषा नायक के संरक्षण में शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने दुर्ग मार्ग में स्थित ग्राम मोहंदी स्थित स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का विगत दिनों भ्रमण किया। इस दौरान प्रबंधक सतीश भगत एवं टेक्निकल इंजीनियर काजल सिंह द्वारा विद्यार्थियों को प्लांट में बनने वाले उत्पादो, जैसे एंथ्रेसने कारबाजोल, नैप्थलीन विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों का उपयोग फर्टिलाइजऱ, एनालिटिकल रीजेंट, फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लेबोरेटरी जैसे अनेक कार्य संस्थानों में किया जाता है. इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण इंटरेक्टिव लर्निंग का एक हिस्सा है और शैक्षिक भ्रमण में हम परोक्ष नही बल्कि प्रत्यक्ष रूप से देखते है जिससे ज्ञान् स्थायी होते है और इसका उद्देश्य छात्रो को कार्यस्थल में रसायनिक उद्योग के विभिन्न पहलुओ का अन्वेषण करना था, जैसे उत्पादन प्रक्रियाएं, सुरक्षा उपाय और पर्यावरणीय नियमो के बारे में जानकारी प्राप्त करना। इस भ्रमण ने छात्रों को रासायनिक
उद्योग में उपयोग होने वाली उत्पादन प्रक्रियाओ, कच्चे माल की हैंडलिंग, रासायनिक प्रतिक्रियाएँ और उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया को समझने मदद की। इस इंटरएक्टिव भ्रमण में एमएससी रसायन शास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राएं सम्मिलित रहें व कार्यक्रम को सफल बनाने में दामिनी वर्मा व राकेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इंटरएक्टिव शैक्षणिक भ्रमण में शामिल रहें और तापा चतुर्थ सूर्य समस्तान में विज्ञानमा विभाग प्रभारी मण्डावी दामिनी, भूमिका व राकेश वर्मा की भी भूमिका रही.


