SARANGARH-BILAIGARH

*श्रीमती उमा संजय छपारिया बनीं अभामाम सम्मेलन छग प्रांतीय अध्यक्ष*



सारंगढ़ । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन 27 दिसंबर को विमतारा रायपुर उमंग शाखा के आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू जी सरावगी, राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रेखा महमिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गीता जी , राष्ट्रीय पर्यावरण सह प्रमुख उषा की विशेष उपस्थिति रही ।इस अधिवेशन के दौरान वर्ष 2026–28 के लिए उमा संजय छपारिया को सर्व सम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई । ताजपोशी के साथ ही उन्हें प्रांत की 49 शाखाओं का कार्यभार सौंपा गया । उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष उमा संजय छपारिया ने अपने संबोधन में कहा कि – संगठन की सभी शाखाओं को साथ लेकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा प्रांतीय सचिव पद के लिए सीमा गुप्ता व प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद के लिए रेखा सिंघानिया को मनोनीत किया । इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest