SARANGARH-BILAIGARH

*विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की लिख-लिखकर नियमित अभ्यास कर करें तैयारी : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड के सरसीवा स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल में कुल 33 शिक्षक पदस्थ हैं। कलेक्टर ने कहा कि जब विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं, तो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी कक्षा शिक्षकों की बैठक भी ली।

कलेक्टर ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं (साइंस एवं मैथ्स) के विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर वार्षिक परीक्षा के लिए उनके पढ़ाई की जानकारी ली। कक्षा 11वीं के फिजिक्स विषय में अब तक पढ़ाए गए टॉपिक्स के बारे में जानकारी लेकर विद्यार्थियों से छमाही परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्य भी पूछे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार डॉ कन्नौजे ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से कोर्स पूर्ण होने की जानकारी लेकर उन्हें 20 फरवरी से प्रारंभ होने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए खूब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किये। बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से मोटिवेट करते हुए कहा कि जैसे वार्षिक उत्सव के लिए बार-बार डांस का अभ्यास किया जाता है, उसी प्रकार बोर्ड परीक्षा के लिए भी लिख-लिखकर नियमित अभ्यास करें, ताकि विषय अच्छी तरह याद रहे और परीक्षा के समय लिखने में कोई कठिनाई न हो।

कलेक्टर ने विशेष रूप से 11वीं कक्षा के फिजिक्स शिक्षक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के निर्देश दिए तथा सभी शिक्षकों को बेहतर परिणाम के लिए गंभीरता से पढ़ाई कराने को कहा। हिंदी माध्यम के शिक्षकों की अलग से बैठक लेकर शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय के निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, डीईओ जोइधा राम डहरिया, सरसीवा तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest