SARANGARH-BILAIGARH

गोमार्डा अभ्यारण्य में अवैध पत्थर परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जप्त



सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के गोमार्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर परिवहन किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। अभ्यारण्य जैसे संरक्षित क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल क्षेत्र से पत्थर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को प्रशासनिक टीम ने पकड़ा। उक्त ट्रैक्टर हरिहर जायसवाल का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीओ अंकित पांडेय स्वयं दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। बताया जाता है कि हरिहर जायसवाल जिला पंचायत सदस्य हैं तथा सहकारिता एवं उद्योग विभाग से सभापति पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोमार्डा अभ्यारण्य संरक्षित वन क्षेत्र है, जहां किसी भी प्रकार का खनन या पत्थर उत्खनन प्रतिबंधित है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अभ्यारण्य क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest