BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

संजय भूषण पांडे जीत की ओर अग्रसर*



सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के हॉट सीट कहलाने वाली क्षेत्र क्रमांक 9 यहां कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है , वही भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेता , पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी की छवि भी दांव में लगी है । यह सीट इसलिए महत्वपूर्ण भाजपा के लिए मानी जा रही है की इस सीट को निकालने के बाद भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का रास्ता साफ हो जाएगा क्योंकि – भाजपा जिलाध्यक्ष का पद अनारक्षित है । संजय भूषण पांडे जी अनारक्षित वर्ग से आते हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दानसरा में आमसभा लेकर भाजपा प्रत्याशी संजय भूषण पांडे को जीताने की अपील किये । वहीं 21 फरवरी को प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा भी भाजपा प्रत्याशी संजय भूषण पांडे को प्रचंड बहुमत से जीताने अपील किया । यहां तक की भाजपा प्रत्याशी के सरलता, सहजता और सीधापन के कारण 35 वर्ष से कांग्रेस से जुड़े सरपंच रामेश्वर पटेल के साथ ही साथ सैकड़ो कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया । भाजपा प्रत्याशी संजय भूषण पांडे अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास के विजन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और यह तय है कि – वह प्रचंड बहुमत से विजयी हो रहे हैं । रही बात कांग्रेस  जो अपनी  सीट बचाने में लगे हुए हैं । वहीं भाजपा नेता प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे हैं, जीत तो संजय भूषण पांडे की सुनिश्चित है । देखने की बात है कि – वोटो का अंतर चार अंको का होता है या यह अंतर पांच अंको में होगा । यह फैसला जगमन के पास है देखना है कि – 23 फरवरी को सुबह 7 से 3 के भीतर मतदाता भाजपा समर्थित प्रत्याशी को कितने वोटो से जीता रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest