जशपुर पत्थलगांव

*सुरंगपानी पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला*



जशपुर पत्थलगांव – सुरंगपानी पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच पर आरोप है कि उन्होंने विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि का बड़ा हिस्सा अग्रिम के रूप में निकाल लिया, लेकिन काम नहीं करवाया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह शासकीय धन के गबन का खुला मामला है। उन्होंने पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की मांग है कि पूर्व सरपंच द्वारा आहरित अग्रिम राशि की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की जाए, दोषी पाए जाने पर राशि की वसूली एवं कानूनी कार्यवाही की जाए, पूर्व सरपंच, सचिव एवं संबंधित लोगों पर FIR दर्ज की जाए और वर्तमान पंचायत को स्वतंत्र रूप से कार्य करने हेतु बजट एवं अनुमति दी जाए।

*आहरण की गई राशि की जानकारी:*

– भुईहर पर सीसी रोड निर्माण: 4 लाख (आहरण 2 लाख)
– मंच छज्जा चबूतरा निर्माण: 2 लाख (आहरण 1 लाख)
– चबूतरा निर्माण हाईस्कूल पारा: 1 लाख (आहरण 0.5 लाख)
– पुलिया निर्माण कार्य कुकराझार सुरंगपानी: 15 लाख (आहरण 8 लाख, कार्य आज तक प्रारंभ नहीं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest