जिला पंचायत चुनाव परिणाम: भाजपा की जीत, कांग्रेस की हार

खैरागढ़ ब्लॉक में हुए जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने खैरागढ़ ब्लॉक के 5 जिला पंचायत सीटों में से 3 पर कब्जा किया, जबकि 2 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीतीं
भाजपा के दिनेश वर्मा, भुनेश्वरी जीवन देवांगन और जमुना नरेश कुर्रे ने जीत हासिल की, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह ने सबसे कम उम्र में जिला पंचायत चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया। निर्दलीय प्रत्याशी अरुणा राजू सिंह बनाफर ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर सबको चौंकाया।


कांग्रेस को इस चुनाव में शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा, खासकर खैरागढ़ और डोंगरगढ़ दोनों जगह कांग्रेस विधायक होने के बावजूद। कांग्रेस की हार का मुख्य कारण गलत टिकट वितरण, एक ही समाज विशेष को महत्व देना और पार्टी में बड़ी गुटबाजी माना जा रहा है।


इस चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय त्रि-स्तरीय चुनाव के जिला प्रभारी घम्मन साहू की कुशल रणनीति और बेहतर चुनावी प्रबंधन को दिया जा रहा है। संभवतः जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार और उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह बनेंगे।




