BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*डीडीसी 8 में परमेश्वर यादव रिटायर फौजी ने पतंग छाप में वोट देने अपील किया*



सारंगढ़। देशभक्ति के रंग में डूबे रिटायर फौजी अब अपने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में है। सारंगढ़ ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 8 के प्रत्याशी सैनिक परमेश्वर यादव रिटायर फौजी अपने समर्थक के साथ लगातार प्रचार में है। सभी मतदाताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर अपने देश सेवा का परिचय देते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वह पतंग छाप में वोट देकर विजयी बनाएं।राजनीतिक पार्टी या ऐसा कोई भी व्यक्ति जो स्वार्थ के कारण ग्रामीणों से उनका वोट का अधिकार, दारू, पैसा, साड़ी, मांस, मछली, अंडा, मशरूम,  सोना, चांदी जैसे लालच दे रहे हैं। बड़ी-बड़ी रैली निकाल रहे हैं। वह सभी लोग अपने मतदाताओं से वोट का सौदेबाजी कर रहे हैं, वोट को खरीद रहे हैं। ऐसे लोगों से कोई मतदाता, अपने हक की लड़ाई के लिए, अपने क्षेत्र की लड़ाई के लिए या  कोई भी मांग करने के पूर्व एक बार सोचेगा, कि उसने तो अपना वोट पैसे से बेच दिया है। ऐसे मतदाताओं को चाहिए कि वह निष्पक्ष होकर ऐसे देश सेवा करने वाले फौजी को चुने जो देश के हित के लिए अब तक कार्य किया है और आगे भी करेगा। मतदाताओं को उन लोगों से बचना चाहिए जो वोट को खरीद रहे हैं। इस चुनाव के पहले भी कई प्रत्याशी ने घोटाला किया है, कोई काम नहीं किया है। इसके साथ-साथ ऐसे लोगों को अपना वोट ना दें, जिन्होंने सिर्फ वोट ख़रीदने के लिए सभी प्रकार के साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest