BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

प्रधान पाठक विनोद डडसेना ने विविध सामाग्री कियें भेंट



सारंगढ़ बिलाईगढ़ । विवेकानंद के जन्म जयंती एवं स्वयं के जन्म दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को प्रधान पाठक विनोद  डडसेना शाप्रा शाला बांस उरकुली बिलाईगढ़ द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तथा स्कूल के सभी बच्चों को स्वच्छ पेयजल हेतु अपने जन्म दिवस के अवसर पर समस्त बालिकाओं को लेगीस व स्कूल को कुल वॉटर ड्रम दान में दिए। प्रधान पाठक डडसेना ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, कबाड़ से जुगाड़,किचन गार्डन निर्माण, शहादत दिवस के अवसर पर कई कार्य किए हैं जिसमें 12 जनवरी 2023 को बलौदा बाजार के वृद्ध आश्रम में एक माह का राशन दान कर एवं 12 जनवरी 24 को शाकउमा विद्या. बिलाईगढ़ में 1000 लीटर वॉटर टैंक दान किया। शहादत दिवस के अवसर पर जरूरतमंद एवं घुमंतू जाति के लोगों को कई बार गर्म कपड़े , राशन दान करते आ रहे हैं । प्रधान पाठक विनोद डडसेना  राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इस शुभ अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिव कुमार बंजारे श्रीमती सरिता कहार, जितेंद्र गिरी गोस्वामी,स्कूल के छात्र छात्राएं पालकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest