BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*केसरवानी वैश्य सभा: नीलेश केसरवानी अध्यक्ष, राजेश गुप्ता महामंत्री बने*


सारंगढ़।
केसरवानी वैश्य सभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव भटगांव में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ के इतिहास मे प्रथम बार  हुए मतदान प्रक्रिया में कुल 225 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अम्बिकापुर निवासी प्रदीप केसरवानी को 100 मत, जबकि कोरबा निवासी नीलेश कुमार गुप्ता को 124 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार 24 मतों के अंतर से नीलेश केसरवानी ने विजय हासिल की। चुनाव अधिकारी रामप्रसाद गुप्ता (प्राचार्य, अम्बिकापुर) एवं महासभा के पर्यवेक्षक अभिषेक केसरी (पूर्व महामंत्री केसरवानी वैश्य सभा पश्चिम बंगाल एवं पूर्व अखिल भारतीय तरुण सभा अध्यक्ष) द्वारा नीलेश केसरवानी को विधिवत छत्तीसगढ़ केसरवानी वैश्य सभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य केसरवानी वैश्य सभा के महामंत्री पद पर सारंगढ़ निवासी राजेश गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव एवं परिणाम घोषणा के दौरान सभा के संरक्षकगण सर्वश्री अश्विनी, विजय, रतनमणि अशोक, नगर सभा भटगांव अध्यक्ष नेमीचंद, कोषाध्यक्ष फेकारी लाल, सचिव दिलेश्वर, सारंगढ  के अध्यक्ष  कृष्ण कुमार,  संरक्षक देवेन्द्र, अविनाश, आलोक, राहुल, साहिल, सहित भटगांव एवं सारंगढ़ के अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। सभी के मार्गदर्शन व सहयोग से संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रदेशभर के केसरवानी समाज के सामाजिक बंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलेश केसरवानी एवं महामंत्री राजेश गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ केसरवानी समाज संगठनात्मक मजबूती के साथ सामाजिक उत्थान के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest