BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHखैरागढ़

लीलाधर का चल रहा जोर शोर से प्रचार, जनता के बीच सरल सहज छवि का मिल रह लाभ

 


00 बीते चुनाव में कम अंतर से हारने के कारण लीलाधर के साथ ग्रामीणों की सहानुभूति भी


00 कांग्रेस ने पांडादाह क्षेत्र क्रमांक 6 से युवा नेता लीलाधर वर्मा को दी है जिला पंचायत सदस्य की टिकट 


00 क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहें कांग्रेस नेता 



खैरागढ़. पांडादाह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस प्रत्याशी सरल सहज छवि के युवा नेता लीलाधर वर्मा का जोर शोर से प्रचार चल रहा है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने पांडादाह क्षेत्र क्रमांक 6 से युवा तुर्क लीलाधर वर्मा को जिला पंचायत सदस्य की टिकट दी है और तब से पूरे जिला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस नेता लीलाधर वर्मा का जनता से डोर टू डोर लगातार सतत जनसंपर्क और धुआंधार प्रचार प्रसार चल रहा है. खास बात ये है कि कांग्रेस नेता लीलाधर वर्मा को उनकी बेहद सरल सहज छवि और क्षेत्र में निरंतर सक्रियता का भी भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है.



बीते चुनाव में लीलाधर हारने के बाद भी पूरे 5 साल जनता के बीच रहकर हर दुख सुख में लोगों का काम किये, ग्रामीणों की उन्हें सहानुभूति भी मिल रही

बीते जिला पंचायत सदस्य चुनाव में इसी क्षेत्र से कम अंतर से हारने के कारण इस चुनाव में कांग्रेस नेता लीलाधर वर्मा के साथ ग्रामीणों की भरपूर सहानुभूति भी दिख रही है और ग्रामीणों के बीच ये चर्चा हो रही है कि एक मौका के हकदार लीलाधर वर्मा भी है जो हारने के बाद भी पूरे 5 साल जनता के बीच रहें और हर दुख सुख में लोगों के बीच आकर उनके काम आते रहें. खास बात ये है कि इस पूरे क्षेत्र में लीलाधर वर्मा को उनकी बेहद सरल सहज और शानदार छवि का भी भरपूर लाभ मिल रहा है.

बीते 20 वर्षों से राजनीति में सक्रिय होकर सेवा भावना के उद्देश्य के साथ आम जनता और हर वर्ग की सेवा के लिये सदैव समर्पित और सक्रिय रहें लीलाधर

खास बात ये है कि कांग्रेस प्रत्याशी लीलाधर वर्मा बीते 20 वर्षों से राजनीति में निरंतर सक्रिय होकर सेवा भावना के उद्देश्य के साथ आम जनता और हर वर्ग की सेवा के लिये सदैव समर्पित और सक्रिय रहें है वही उनकी सरल सहज छवि एवं आम जनता के बीच लोकप्रियता का भी मतदाताओं में जबरदस्त प्रभाव है. गौरतलब है कि लीलाधर वर्मा कांग्रेस शासनकाल में भी जरूरत पड़ने पर हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहते थे जिसका लाभ भी उन्हें डोर टू डोर जनसंपर्क में ग्रामीणों से भरपूर मिल रहा है.


लोधी समाज सहित सभी समाज में है अच्छी पकड़, सबका मिल रहा आशीर्वाद

गौरतलब है कि कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लीलाधर वर्मा की उनके खुद के लोधी समाज सहित अन्य समाज में भी अच्छी खासी पकड़ है और खास बात ये है कि पांडादाह क्षेत्र क्रमांक 6 में अगर सभी वर्गों के लोगों के बीच लीलाधर ने अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी और सभी समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने में सफल हो गये तो युवा तुर्क सरल छवि के नेता लीलाधर वर्मा इस बार का जिला पंचायत सदस्य का चुनाव आसानी से जीत भी सकते है. बहरहाल अब देखना ये है कि लीलाधर वर्मा की सरल सहज बेदाग छवि का उन्हें  20 फरवरी गुरुवार को आम जनता द्वारा किये गये मतदान में कितना लाभ मिलता है और ये मतगणना के दौरान स्पष्ट भी हो जायेगा. फिलहाल लीलाधर वर्मा पांडादाह क्षेत्र में अपने कट्टर समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही सरलता एवं सहजता से हर गांव-गांव में डोर टू डोर जाकर हर गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक से मिलकर उनका आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें है.

पूरे पांडादाह जिला पंचायत क्षेत्र में हर वर्ग के हित में बेहतर काम करना मेरा एकमात्र लक्ष्य- लीलाधर वर्मा

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 पांडादाह से सरल सहज स्वभाव के धनी कांग्रेस के युवा प्रत्याशी लीलाधर वर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि पूरे जिला पंचायत क्षेत्र में हर वर्ग के हित में बेहतर काम करना मेरा प्रथम और एकमात्र लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि पिछले बार मैं कुछ वोटों से चुनाव हार गया था पर फिर भी पूरे 5 साल मैंने पद में ना रहते हुए भी जनता की सेवा की और इस बार मुझे पूरा विश्वास है कि क्षेत्र क्रमांक 6 पांडादाह जिला पंचायत क्षेत्र की पूरी जनता का मुझे प्यार व आशीर्वाद उनके कीमती वोट के रूप में मुझे जरुर मिलेगा. उन्होंने कहा कि मैं पूरे क्षेत्र की जनता से पूछकर और उनकी सहमति से हर जरूरी विकास कार्य कराऊंगा और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 पांडादाह की पूरी जनता मेरा परिवार है और किसी को भी कोई भी तकलीफ़ हुई तो मैं आधी रात को उनके साथ खड़ा रहूंगा और जनता की हर परेशानी को अपनी परेशानी समझकर उसे हल करने का बेहतर प्रयास करूंगा और हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का मेरा प्रयास रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest