कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल का डोर टू डोर चल रहा सघन प्रचार-प्रसार, जनता के बीच सरल छवि व रिटायर्ड फौजी पति की लोकप्रियता का भी मिल रहा लाभ


खैरागढ़. जालबांधा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से बेहद सरल सहज छवि की जुझारू कांग्रेस प्रत्याशी दशमत उत्तम जंघेल का जोर-शोर से गांव गांव में डोर टू डोर प्रचार प्रसार चल रहा है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने जालबांधा क्षेत्र क्रमांक 9 को सामान्य महिला सीट के लिए आरक्षित होने के बाद यहां से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित व तकरीबन एक दशक से निरंतर सक्रिय और अनुभवी खैरागढ़ की पूर्व मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल को जिला पंचायत सदस्य की टिकट दी है और तब से पूरे जिला पंचायत जालबांधा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल जनता से डोर टू डोर मिलकर लगातार सतत जनसंपर्क और धुआंधार प्रचार प्रसार कर रही है.
कांग्रेस नेत्री पूर्व मंडी अध्यक्ष दशमत जंघेल को उनके बेहद सरल सहज स्वभाव जुझारू व्यक्तित्व का मिल रहा बेहतर लाभ, ग्रामीण दे रहें जीत का आशीर्वाद

खास बात ये है कि कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल को उनकी बेहद सरल सहज छवि और उनकी पूरे क्षेत्र में बीते कई वर्षों से निरंतर सक्रियता एवं जुझारू व्यक्तित्व का भी भरपूर लाभ मिल रहा है वहीं उनके पति रिटायर्ड फौजी व लोधी समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल की आम जनता के बीच लोकप्रियता एवं बीते एक दशक से पूरे क्षेत्र में लोगों के सुख दुख में भागीदारी एवं उनकी निरंतर सक्रियता का भी भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है वही सरल सहज छवि की वजह से कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दशमत जंघेल से जालबांधा क्षेत्र के ग्रामीण भी बहुत प्रभावित लग रहें है और ग्रामीणों के बीच ये चर्चा हो रही है कि जनता के हित में लड़ने वाली ऐसी तेज तर्रार सक्रिय महिला एक बेहतर मौके की हकदार है क्योंकि उनके पति उत्तम जंघेल फौज से रिटायर्ड होने के बाद बहुत सारे सेवा भावी संगठन के मुखिया बनकर एवं कांग्रेस पार्टी के भी विभिन्न पदों में रहकर निरंतर जनता के बीच ही रहते है और हर दुख सुख में लोगों के बीच आकर उनके काम आते है और हर परेशानी में कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंद लोगों का साथ देते है. खास बात ये है कि इस पूरे क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी दशमत जंघेल को उनके बेहद सरल सहज जुझारू स्वभाव और बेहतर छवि का भी भरपूर लाभ मिल रहा है. पाठकों को बता दे कि कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल के पति रिटायर्ड फौजी उत्तम जंघेल बीते कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय होकर सेवा भावना के उद्देश्य के साथ आम जनता और हर वर्ग की सेवा के लिये सदैव समर्पित और सक्रिय रहें है वही उनकी सरल सहज छवि एवं आम जनता के बीच लोकप्रियता का भी मतदाताओं में जबरदस्त प्रभाव है.

दशमत के पति उत्तम जंघेल देश की फौजी के रूप में सेवा कर तक़रीबन 25 वर्ष मातृभूमि के लिए जीवन समर्पित कर चुके है और वर्तमान में लोधी समाज के भी जिला अध्यक्ष है, जरूरतमंद लोगों की सेवा को हमेशा तत्पर रहते है उत्तम
खास बात ये है कि कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल के पति उत्तम जंघेल देश की फौजी के रूप में सेवा कर तक़रीबन 25 वर्ष मातृभूमि के लिए जीवन समर्पित कर चुके है और वर्तमान में लोधी समाज के भी जिला अध्यक्ष है वही जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए भी वो हमेशा कभी भी तत्पर रहते है और उनकी ये सेवा भावना वाली छवि का भी पत्नी दशमत जंघेल को अच्छा लाभ मिल रहा वही कांग्रेस प्रत्याशी दशमत जंघेल अपने जुझारू व्यक्तित्व और सरल सहज छवि के साथ बेबाकी के लिए भी लोकप्रिय है और ये सभी गुणों का लाभ भी आम जनता के बीच जाने पर उन्हें मिल रहा है वही उनके खुद के लोधी समाज सहित अन्य सभी समाज में भी उनके पति रिटायर्ड फौजी उत्तम जंघेल और उनके पूरे परिवार की जबरदस्त पकड़ है और खास बात ये है कि जालबांधा क्षेत्र क्रमांक 9 में अगर सभी वर्गों के लोगों के बीच दशमत जंघेल ने अपनी मजबूत पकड़ मतदान के दिन अर्थात् 20 फ़रवरी गुरुवार तक बरकरार रखी और सभी समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने में सफल हो गई तो उनके खुद के और पति उत्तम जंघेल की स्वच्छ राजनीति में अपार अनुभव और उनकी खुद की सरल सहज छवि की वजह से वो इस बार का जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जनता के प्यार और आशीर्वाद से आसानी से जीत सकती है. बहरहाल अब देखना ये है कि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी दशमत जंघेल व उनके समाजसेवी पति उत्तम जंघेल की भी सरल सहज एवं बेदाग छवि का उन्हें 20 फरवरी गुरुवार को आम जनता द्वारा किये मतदान में कितना लाभ मिलता है और ये मतगणना के दौरान स्पष्ट भी हो जायेगा. फिलहाल पूर्व मंडी अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल पूरे जालबांधा क्षेत्र क्रमांक 9 के हर ग्राम पंचायत एवं हर गांव में अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही है और अपने कट्टर समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही सरलता एवं सहजता से हर गांव-गांव में डोर टू डोर जाकर आम जनता से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रही है. इस दौरान कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी दशमत जंघेल प्रत्येक गांव में पहुंचकर वहां पर बड़े, बुजुर्गों, महिलाओं, बेटियों से लेकर युवा वर्ग से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है.
हर वर्ग के हित में बेहतर काम व पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरा प्रथम लक्ष्य- दशमत जंघेल

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 जालबांधा से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी दशमत उत्तम जंघेल ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि पूरे जालबांधा जिला पंचायत क्षेत्र में हर वर्ग के हित में बेहतर काम करना और पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कार्य करना मेरा प्रथम लक्ष्य है और सभी लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से मैं चुनाव लड़ रही हूं. दशमत जंघेल ने कहा कि जब वो गांव गांव प्रचार करने जा रही है तो उन्हें पूरे क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है जो साबित करता है कि जनता के भरपूर स्नेह और पूर्ण आशिर्वाद से वो बड़ी जीत अवश्य हासिल करेंगी.
पति 25 वर्ष तक देश सेवा को अपना जीवन समर्पित किये, उनकी सरल सेवाभावी एवं बेदाग छवि का भी मिल रहा लाभ
खास बात ये है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 जालबांधा से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी दशमत जंघेल को पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनके पति कांग्रेस के अनुभवी नेता उत्तम जंघेल की बेहद सरल सहज छवि का भी लाभ मिल रहा. पाठकों को बता दे कि कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल के पति उत्तम जंघेल आर्मी में थे और तकरीबन 25 वर्ष तक उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा की और देश की सेवा के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया था, इसलिए उनकी बेहद सरल सेवाभावी एवं बेदाग छवि का भी दशमत जंघेल को चुनाव प्रचार के दौरान भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है. खास बात ये है कि कांग्रेस नेत्री दशमत जंघेल के पति उत्तम जंघेल हर वर्ग के बीच उनकी लोकप्रियता और सरल सहज स्वभाव के साथ अपनी सेवाभावी छवि की वजह से बहुत लोकप्रिय है और इसलिए जालबांधा जिला पंचायत क्षेत्र में प्रचार के दौरान उनका हर गांव में जोशीला स्वागत सत्कार कर गांव की जनता चुनाव में उन्हें बड़ी जीत का भरपूर आशीर्वाद भी दे रही है.
युवाओं को देश सेवा के लिए भी प्रेरित कर मार्गदर्शन देते है उत्तम, गांव गांव में युवाओं में इस बात का भी प्रभाव
खास बात ये है कि दशमत के पति उत्तम जंघेल युवाओं को देश सेवा के लिए भी प्रेरित कर हमेशा अपना बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करते है, इस वजह से भी गांव-गांव में युवाओं में इस बात का भी प्रभाव है कि ऐसे नेता की जिला पंचायत क्षेत्र को बहुत जरूरत है जिसका युवा वर्ग को बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहें.


