BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHखैरागढ़

कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी संदीप सिरमौर का डोर टू डोर चल रहा सघन प्रचार, जनता के बीच बेहद सरल छवि का मिल रहा लाभ



00 सरल सहज छवि और पूरे क्षेत्र में लगातार सक्रियता एवं जनता के बीच लोकप्रियता का मिल रहा भरपूर लाभ


00 कांग्रेस ने क्षेत्र क्रमांक 8 बाजार अतरिया से कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी संदीप सिरमौर को दी है जिला पंचायत सदस्य की टिकट


00 क्षेत्र में लगातार डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही कांग्रेस नेत्री


00 पति एवं सास की क्षेत्र में लोकप्रियता एवं सरल सहज छवि का मिल रहा भरपूर लाभ



खैरागढ़. बाजार अतरिया जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से बेहद सरल सहज छवि की कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी संदीप सिरमौर का जोर-शोर से डोर टू डोर प्रचार प्रसार चल रहा है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने बाजार अतरिया क्षेत्र क्रमांक 8 को अनुसूचित जाति महिला सीट के लिए आरक्षित होने के बाद यहां से कांग्रेस पार्टी के लिए बीते दो दशक से निरंतर सक्रिय और समर्पित अनुभवी युवा नेता एवं समाजसेवी संदीप सिरमौर की पत्नी लक्ष्मी सिरमौर को जिला पंचायत सदस्य की टिकट दी है और तब से पूरे जिला पंचायत बाजार अतरिया क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी संदीप सिरमौर जनता से डोर टू डोर मिलकर लगातार सतत जनसंपर्क और धुआंधार प्रचार प्रसार कर रही है.



कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी संदीप सिरमौर को उनके बेहद सरल सहज स्वभाव का मिल रहा बेहतर लाभ, ग्रामीण दे रहें जीत का आशीर्वाद

खास बात ये है कि कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी संदीप सिरमौर को उनकी बेहद सरल सहज छवि और उनके समाजसेवी पति संदीप सिरमौर की आम जनता के बीच लोकप्रियता एवं बीते दो दशक से पूरे क्षेत्र में लोगों के सुख दुख में भागीदारी एवं उनकी निरंतर सक्रियता का भी भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है वही सरल सहज छवि की वजह से कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लक्ष्मी संदीप सिरमौर से बाजार अतरिया क्षेत्र के ग्रामीण भी बहुत प्रभावित लग रहें है और ग्रामीणों के बीच ये चर्चा हो रही है कि ऐसी सरल एवं सक्रिय महिला एक बेहतर मौके की हकदार है क्योंकि उनके पति कांग्रेस के विभिन्न पदों एवं सेवा भावी संगठन के मुखिया बनकर निरंतर जनता के बीच ही रहते है और हर दुख सुख में लोगों के बीच आकर उनके काम आते है और हर परेशानी में कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंद लोगों का साथ देते है. खास बात ये है कि इस पूरे क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी संदीप सिरमौर को उनके बेहद सरल सहज स्वभाव और बेहतर छवि का भी भरपूर लाभ मिल रहा है. पाठकों को बता दे कि कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी सिरमौर के पति संदीप सिरमौर विगत 20 वर्षों से राजनीति में सक्रिय होकर सेवा भावना के उद्देश्य के साथ आम जनता और हर वर्ग की सेवा के लिये सदैव समर्पित और सक्रिय रहें है वही उनकी सरल सहज छवि एवं आम जनता के बीच लोकप्रियता का भी मतदाताओं में जबरदस्त प्रभाव है.




सतनाम ब्लड सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष है कांग्रेस प्रत्याशी के पति संदीप सिरमौर, जरूरतमंद लोगों की सेवा को हमेशा तत्पर रहते है

खास बात ये है कि कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी सिरमौर के पति संदीप सिरमौर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने वाली प्रसिध्द संस्था सतनाम ब्लड सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष भी है और वो किसी भी वक्त जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है, उनकी ये सेवा भावना वाली छवि का भी पत्नी लक्ष्मी सिरमौर को अच्छा लाभ मिल रहा वही कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी सिरमौर की सास भी अपनी सरल सहज छवि की वजह से पूर्व में 2 बार जनपद सदस्य का चुनाव जीत चुकी है और इसका लाभ भी जनता के बीच जाने पर उन्हें मिल रहा है वही उनके खुद के सतनामी समाज सहित अन्य सभी समाज में भी उनके पति संदीप सिरमौर और उनके पूरे परिवार की जबरदस्त पकड़ है और खास बात ये है कि बाजार अतरिया क्षेत्र क्रमांक 8 में अगर सभी वर्गों के लोगों के बीच लक्ष्मी संदीप सिरमौर ने अपनी मजबूत पकड़ मतदान के दिन अर्थात् 20 फ़रवरी गुरुवार तक बरकरार रखी और सभी समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने में सफल हो गई तो उनके परिवार की राजनीति में अपार अनुभव और उनकी खुद की सरल सहज छवि की वजह से वो इस बार का जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जनता के प्यार और आशीर्वाद से आसानी से जीत सकती है. बहरहाल अब देखना ये है कि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी संदीप सिरमौर व उनके पति समाजसेवी पति संदीप सिरमौर की भी सरल सहज एवं बेदाग छवि का उन्हें 20 फरवरी गुरुवार को आम जनता द्वारा किये मतदान में कितना लाभ मिलता है और ये मतगणना के दौरान स्पष्ट भी हो जायेगा. फिलहाल लक्ष्मी सिरमौर पूरे बाजार अतरिया क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत एवं हर गांव में अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही है और अपने कट्टर समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही सरलता एवं सहजता से हर गांव-गांव में डोर टू डोर जाकर आम जनता से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है. इस दौरान लक्ष्मी सिरमौर प्रत्येक गांव में बड़े, बुजुर्गों, महिलाओं, बेटियों से लेकर युवा वर्ग से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है.

हर वर्ग के हित में बेहतर काम व पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास  करना मेरा लक्ष्य- लक्ष्मी सिरमौर

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 बाजार अतरिया से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी संदीप सिरमौर ने प्रचार के दौरान कहा कि पूरे बाजार अतरिया जिला पंचायत क्षेत्र में हर वर्ग के हित में बेहतर काम करना और पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कार्य करना मेरा लक्ष्य है और सभी की सेवा करने के उद्देश्य से मैं चुनाव लड़ रही हूं. लक्ष्मी संदीप सिरमौर ने कहा कि जब वो गांव गांव प्रचार करने जा रही है तो उन्हें पूरे क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है जो साबित करता है कि जनता के स्नेह और पूर्ण आशिर्वाद से वो बड़ी जीत हासिल करेंगी.

पति संदीप की सरल सेवाभावी एवं बेदाग छवि का भी मिल रहा लाभ



खास बात ये है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 बाजार अतरिया से कांग्रेसी की अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी सिरमौर को पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनके पति कांग्रेस के अनुभवी युवा नेता संदीप सिरमौर की आम जनता के बीच बेहद सरल एवं बेदाग छवि का भी भरपूर लाभ मिल रहा है और हर वर्ग के बीच उनकी लोकप्रियता और सरल सहज स्वभाव के साथ  सेवाभावी छवि की वजह से लोग उनका हर गांव में जोशीला स्वागत सत्कार कर चुनाव में बड़ी जीत का भरपूर आशीर्वाद भी दे रहे है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest