BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHखैरागढ़

लिमेश्वरी का चल रहा जोर शोर से प्रचार, जनता के बीच बेहद सरल सहज छवि का मिल रह लाभ



* सरल सहज छवि और पूरे क्षेत्र में सक्रियता एवं जनता के बीच लोकप्रियता का मिल रहा भरपूर लाभ 


* भाजपा ने क्षेत्र क्रमांक 7 से अनुभवी नेत्री लिमेश्वरी हेमू दास साहू को दी है जिला पंचायत सदस्य की टिकट 


* क्षेत्र में लगातार डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही भाजपा नेत्री 


* पूर्व में जिला पंचायत सभापति भी रह चुकी है 



खैरागढ़. मूढ़ीपार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से बेहद सरल सहज छवि की भाजपा प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सभापति लिमेश्वरी हेमू साहू का जोर-शोर से डोर टू डोर प्रचार प्रसार चल रहा है. गौरतलब है कि भाजपा ने मूढ़ीपार क्षेत्र क्रमांक 7 से पार्टी की बीते दो दशक से निरंतर सक्रिय अनुभवी नेता और पूर्व में अविभाजित राजनांदगांव की जिला पंचायत सभापति रह चुकी लिमेश्वरी साहू को जिला पंचायत सदस्य की टिकट दी है और तब से पूरे जिला पंचायत मूढ़ीपार क्षेत्र में भाजपा नेत्री लिमेश्वरी साहू जनता से डोर टू डोर मिलकर लगातार सतत जनसंपर्क और धुआंधार प्रचार प्रसार कर रही है.



भाजपा नेत्री लिमेश्वरी साहू को उनकी बेहद सरल सहज छवि और क्षेत्र में लोकप्रियता का मिल रहा भरपूर लाभ



खास बात ये है कि भाजपा नेत्री लिमेश्वरी साहू को उनकी बेहद सरल सहज छवि और उनकी लोकप्रियता के साथ क्षेत्र में निरंतर सक्रियता का भी भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है वही सरल सहज छवि की वजह से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लिमेश्वरी साहू से क्षेत्र के ग्रामीण भी बहुत प्रभावित लग रहें है और ग्रामीणों के बीच ये चर्चा हो रही है कि ऐसी सरल एवं सक्रिय महिला एक बेहतर मौके की हकदार है क्योंकि लिमेश्वरी और उनके पति भाजपा के अनुभवी नेता हेमू साहू हमेशा जनता के बीच ही रहते है और हर दुख सुख में लोगों के बीच आकर उनके काम आते है और हर परेशानी में कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंद लोगों का साथ देते है. खास बात ये है कि इस पूरे क्षेत्र में भाजपा की प्रत्याशी लिमेश्वरी साहू को उनके बेहद सरल सहज स्वभाव और शानदार छवि का भी भरपूर लाभ मिल रहा है क्योंकि वो बीते 15 से 20 वर्षों से राजनीति में सक्रिय होकर सेवा भावना के उद्देश्य के साथ आम जनता और हर वर्ग की सेवा के लिये सदैव समर्पित और सक्रिय रही है वही उनकी सरल सहज छवि एवं आम जनता के बीच लोकप्रियता का भी मतदाताओं में जबरदस्त प्रभाव है. गौरतलब है कि भाजपा नेत्री लिमेश्वरी साहू कांग्रेस शासनकाल में भी जरूरत पड़ने पर हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहती थी जिसका लाभ भी उन्हें डोर टू डोर जनसंपर्क में ग्रामीणों से भरपूर मिल रहा है वही उनके खुद के साहू समाज सहित अन्य सभी समाज में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है और खास बात ये है कि मूढ़ीपार क्षेत्र क्रमांक 7 में अगर सभी वर्गों के लोगों के बीच  लिमेश्वरी साहू ने अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी और सभी समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने में सफल हो गई तो राजनीति में अपार अनुभव और उनकी सरल सहज छवि की वजह से वो इस बार का जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जनता के प्यार और आशीर्वाद से आसानी से जीत सकती है. बहरहाल अब देखना ये है कि भाजपा की कर्मठ और सक्रिय नेत्री लिमेश्वरी हेमू साहू की सरल सहज बेदाग छवि का उन्हें 20 फरवरी गुरुवार को आम जनता द्वारा किये मतदान में कितना लाभ मिलता है और ये  मतगणना के दौरान स्पष्ट भी हो जायेगा. फिलहाल लिमेश्वरी साहू पूरे मूढ़ीपार क्षेत्र हर गांव घर में अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही है और अपने कट्टर समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ही सरलता एवं सहजता से हर गांव-गांव में डोर टू डोर जाकर आम जनता से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें है. इस दौरान लिमेश्वरी साहू प्रत्येक गांव में बुजुर्गों, महिलाओं से लेकर युवा वर्ग से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है.

हर वर्ग के हित में बेहतर काम करना मेरा लक्ष्य- लिमेश्वरी साहू

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 मूढ़ीपार से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सभापति लिमेश्वरी हेमू साहू ने प्रचार के दौरान कहा कि पूरे मूढ़ीपार जिला पंचायत क्षेत्र में हर वर्ग के हित में बेहतर काम करना मेरा लक्ष्य है और सभी की सेवा करने के उद्देश्य से मैं चुनाव लड़ रही हूं. लिमेश्वरी ने कहा कि जब वो गांव गांव प्रचार करने जा रही है तो उन्हें पूरे क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद लगातार मिल रहा है.

पति हेमू की सरल एवं बेदाग छवि का भी मिल रहा लाभ

खास बात ये है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 मूढ़ीपार से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी लिमेश्वरी साहू को पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनके पति भाजपा के अनुभवी सक्रिय नेता हेमू साहू की आम जनता के बीच बेहद सरल एवं बेदाग छवि का भी भरपूर लाभ मिल रहा है और हर वर्ग के बीच उनकी लोकप्रियता और सरल सहज स्वभाव की वजह से लोग उनका हर गांव में जोशीला स्वागत सत्कार कर चुनाव में बड़ी जीत का आशीर्वाद भी दे रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest