BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

कलेक्टर ने कृषि प्रक्षेत्र अमेठी का अवलोकन किया, सिंचाई व्यवस्था और मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाने के दिए निर्देश

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के शासकीय कृषि प्रक्षेत्र अमेठी का अवलोकन किया, जहां सरसों और गेहूं का फसल पक रहा है। उन्होंने उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव को पाइपलाइन और स्प्रिंकलर से सिंचाई व्यवस्था करने और मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाने के लिए दलहन तिलहन की बुआई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू भी उपस्थित थे। अमेठी के इस कृषि क्षेत्र का रकबा 40 हेक्टेयर है, जहां रबी और खरीफ के मौसम में धान, गेहूं, सरसों की बुआई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest